Computer Related Practice Quiz Test 21.05.2023
📝
Computer Related Practice Quiz Test 21.05.2023

Practice Test Quiz — कुल 11 प्रश्न
प्रश्न 1

-------------- पीढ़ी के कंप्यूटर माइक्रोप्रोसेसर तकनीक का प्रयोग करके विकसित किए गए थे।

Aपहली
Bदूसरी
Cतीसरी
Dचौथी
व्याख्या: चौथी पीढ़ी के कम्प्यूटर का काल 1976-1989 है। इस समय के कम्प्यूटर IC (इंटीग्रेटेड सर्किट) की जगह VISI तथा ULSI का प्रयोग आरम्भ हुआ, जिसमें एक चिप में लगभग लाखों चीजों को संग्रहित किया जा सकता है। VLSI के तकनीकी उपयोग से माइक्रोप्रोसेसर का निर्माण होने लगा जिससे कम्प्यूटर का आकार कम हो गया और क्षमता बढ़ गयी ।
प्रश्न 2

चौथी पीढ़ी के कम्प्यूटरों के निर्माण में प्रयोग किया जाता है -

Aनिर्वात ट्यूबों का
Bआईसी चिप्स का
Cट्रांजिस्टरों का
Dसूक्ष्म संधारित्रों का
व्याख्या: चौथी पीढ़ी के कम्प्यूटर का काल 1976-1989 है। इस समय के कम्प्यूटर में LSI IC की जगह VLSI तथा ULSI का प्रयोग आरम्भ हुआ जिससे एक चिप में लगभग लाखों चीजों को संग्रहित किया जा सकता है। VLSI के तकनीकी उपयोग से माइक्रोप्रोसेसर का निर्माण होने लगा जिससे कम्प्यूटर का आकार कम हो गया और क्षमता बढ़ गयी।
प्रश्न 3

निम्नलिखित में से कौन-से वर्ग के कम्प्यूटर, माइक्रोप्रोसेसर का प्रयोग करते हैं?

Aपहली पीढ़ी (जेनरेशन) कंप्यूटर
Bचौथी पीढ़ी (जेनरेशन) कंप्यूटर
Cतीसरी पीढ़ी (जेनरेशन) कंप्यूटर
Dदूसरी पीढ़ी (जेनरेशन) कंप्यूटर
प्रश्न 4

बी.एल.एस.आई. (वेरी लॉर्ज स्केल इंटीग्रेशन) प्रकार के परिपथ वाले कंप्यूटर्स ----------के कंप्यूटर्स है।

Aदूसरी पीढी
Bतिसरी पीढी
Cचौथी पीढी
Dपांचवी पीढी
व्याख्या: 4थी पीढ़ी 1974 से 1990 तक कम्प्यूटर की चौथी पीढ़ी मानी जाती है। VLSI और LSI तथा माइक्रो प्रोसेसर के विकास से कम्प्यूटर का आकार छोटा हो गया।
प्रश्न 5

वर्ष 2015 तक कम्प्यूटर की-------------- पीढ़ियों का उत्पादन हुआ है।

Aतीन
Bचार
Cपाँच
Dछ:
प्रश्न 6

उन्नत तकनीकी, जैसे कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम कंप्‍यूटिंग, आदि मुख्‍य रूप से ---------पीढी के कंप्‍यूटरों के लिए थीं।

Aदूसरी
Bतीसरी
Cचौथी
Dपांचवीं
व्याख्या: कम्प्यूटर की पांचवी पीढ़ी की शुरूआत 1985 से शक्तिशाली एवं उच्च माना जाता है इस पीढ़ी में वर्तमान के तकनीकी वाले कम्प्यूटर से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्वांटम कम्प्यूटिंग आदि को शामिल किया गया है।
प्रश्न 7

पाँचवीं पीढ़ी के कम्प्यूटर उपयोग करते थे-

Aनिर्वात ट्यूबों (नलिका) का
Bट्रांजिस्टरों का
Cसमाकलित सर्किटों का
Dकृत्रिम बौद्धिक तकनीक का
व्याख्या: पाँचवी पीढ़ी के कम्प्यूटर में कृत्रिम बौद्धिक तकनीक का प्रयोग किया गया है। कृत्रिम बौद्धिक तकनीकी के कारण कम्प्यूटर स्वयं निर्णय ले सकता है। आवाज को पहचानने तथा रोबोट निर्माण में इसका प्रयोग किया जा रहा है।
प्रश्न 8

डिजिटल कम्प्यूटर विकसित किया गया ?

Aरूस द्वारा
Bयूएसए द्वारा
Cब्रिटेन द्वारा
Dजापान द्वारा
व्याख्या: डिजिटल कम्प्यूटर का विकास यूएसए द्वारा किया गया डिजिटल कम्प्यूटर में आँकड़े इलेक्ट्रानिक पल्स के रूप में दिये जाते हैं।
प्रश्न 9

निम्न में से कौन एक समय में कई उपयोगकर्ताओं को सपोर्ट कर सकता है?

Aपाल्मटॉप
Bव्यक्तिगत कम्प्यूटर
Cमाइक्रो कम्प्यूटर
Dमिनी कम्प्यूटर
व्याख्या: मिनी कम्प्यूटर को मिड रेंज कम्प्यूटर कहा जाता है। क्योंकि यह माइक्रो कम्प्यूटर से बड़ा और मेनफ्रेम कम्प्यूटर से छोटा होता है। मिनी कम्प्यूटर मुख्य रूप से मल्टी यूजर कम्प्यूटर है जहाँ एक से अधिक यूजर एक साथ काम कर सकते है।
प्रश्न 10

आई.सी. चिपों द्वारा निर्मित प्रथम डिजिटल कम्प्यूटर जाना जाता है-

Aवैस-780
Bएप्पल- प्रथम
Cआई. बी. एम.- 1620
Dआई. बी. एम. सिस्टम 1360
व्याख्या: आई.सी. चिपों द्वारा निर्मित प्रथम डिजिटल कम्प्यूटर का निर्माण आई.बी.एम. द्वारा किया गया। इसे आई.बी.एम. सिस्टम 1360 के नाम से जाना जाता था।
प्रश्न 11

डिजिटल कम्प्यूटर किस सिद्धान्त पर कार्य करता है?

Aगणना
Bमापन
Cविद्युत
Dलॉजिकल
व्याख्या: अंकीय कम्प्यूटर वह कम्प्यूटर होता है जो गणना के सिद्धान्त पर कार्य करता है। यह सभी प्रकार की सूचनाओं को द्विआधारी पद्धति में बदलकर अपना कार्य करते हैं। ये बहुत अधिक क्षमता से कार्य कर सकते हैं तथा इसमें किसी भी प्रकार की संक्रियाएँ की जा सकती हैं।
अभी तक सही: 0 / 11

🎉 टेस्ट पूरा हुआ!

आपने कुल 11 में से 0 सही उत्तर दिए।

0%