Practice Test Quiz — कुल 11 प्रश्न
प्रश्न 1
.........माइक्रोचिप्स बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
Aग्रेफाइट (Graphite)
Bपॉलीविनाइल (Polyvinyl)
Cसिलिकॉन (Silicon)
Dबेकेलाइट (Bakelite)
प्रश्न 2
निम्नलिखित में से कौन एक नवीनतम पदार्थ है जो कम्प्यूटर चिप्स के उत्पादन में प्रयुक्त हो रहा है?
Aकार्बन
Bगैलियम आरसेनाइड
Cगैलियम सिलिकेट
Dसिलिकॉन
व्याख्या: गैलियम आरसेनाइड (गैलियम + आर्सेनिक मिश्रण) एक नवीनतम अर्धचालक है जो अब कम्प्यूटर चिप्स के उत्पादन में प्रयुक्त हो रहा।
प्रश्न 3
निम्निलिखित में से कौन तीसरी पीढ़ी संगणक का मुख्य इलेक्ट्रॉनिक अवयव है?
Aइलेक्ट्रॉनिक ट्यूब
Bट्रान्जिस्टर
Cप्रकाशीय तन्तु
Dसमेकित परिपथ
व्याख्या: समेकित परिपथ तीसरी पीढ़ी के संगणक का मुख्य | इलेक्ट्रानिक अवयव है। यह एक सूक्ष्म इलेक्ट्रानिक सर्किट है। 1958 में इसके आविष्कार के बाद कम्प्यूटरों में यह ट्रांजिस्टर के स्थान पर प्रयुक्त होने लगा। जिसके कारण आधुनिक कम्प्यूटरों में लघु-रूपकरण संभव हो सका।
प्रश्न 4
सिलिकॉन है-
Aकंडक्टर
Bइंसुलेटर
Cसेमी कंडक्टर
Dइनमें से कोई नहीं
व्याख्या: सिलिकान एक अर्द्धचालक पदार्थ है, जिसका प्रयोग विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ बनाने में किया जाता है। अर्द्धचालकों की चालकता ताप वृद्धि से बढ़ जाती है तथा नियन्त्रित मात्रा में अशुद्धियाँ मिलाकर इनकी चालकता घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
प्रश्न 5
एक एकीकृत परिपथ (IC) चिप संयोजन अग्रों -----------से बने होते हैं।
Aएल्युमिनियम
Bकॉपर
Cजर्मेनियम
Dसिलिकॉन
व्याख्या: एक एकीकृत परिपथ (IC) चिप संयोजन अग्रों सिलिकॉन से बने होते हैं। एकीकृत परिपथ में Active तथा Passive घटक एक अर्धचालक क्रिस्टल से बनाये जाते हैं I.C. में सिलिकॉन की एक ही क्रिस्टल चिप होती है जिसका क्षेत्रफल 1.27mm या इससे भी कम हो सकता है।
प्रश्न 6
एकीकृत परिपथ में प्रयुक्त अर्धचालक चिप निम्न की बनी होती है
Aकार्बन
Bबेरीलियम
Cसिलिकॉन
Dजिरकॉन
प्रश्न 7
सामान्यतया प्रयुक्त I.Cs हैं
Aथिन फिल्म
Bमोनोलिथिक
Cहाइब्रिड
Dफोटोग्रेफाइट
व्याख्या: सामान्यतया प्रयुक्त I.Cs मोनोलिथिक होता है। इसे microchip के नाम से भी जाना जाता है। IC चिप सिलिकॉन अर्धचालक के पतले टुकडे पर परिपथ के समूह से बनाया जाता है।
प्रश्न 8
कम्प्यूटर हार्डवेयर में जो सिलिकॉन का बना होता है, आंकड़ों की बहुत अधिक मात्रा को भण्डार में रख सकता है, वह कहलाता है-
Aडिस्क
Bमैग्नेटिक टेप (चुम्बकीय टेप)
Cचिप
Dफाइल
व्याख्या: सिलिकॉन एक पतली चिप है, जिस पर विशेष प्रक्रिया से इलेक्ट्रॉनिक सर्किट बनाये जाते हैं, जिसमें अधिक मात्रा में भण्डारण किया जा सकता है।
प्रश्न 9
एक छोटे सिलिकॉन चिप पर ट्रांजिस्टर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों द्वारा बने पूर्ण इलेक्ट्रानिक सर्किट को कहते हैं-
Aवर्क स्टेशन
Bइंटेग्रेटेड सर्किट
Cसीपीयू
Dमैग्नेटिक डिस्क
व्याख्या: इंटेग्रेटेड सर्किट (Integrated Circuit) छोटे सिलिकॉन चिप पर ट्रांजिस्टर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों, द्वारा बने पूर्ण इलेक्ट्रानिक सर्किट होते है।
प्रश्न 10
कम्प्यूटर में इस्तेमाल होने वाली इंटीग्रेटेड सर्किट (आईसी) चिप्स बनाने में निम्नलिखित में से कौन-से रासायनिक तत्व, एक टेट्रावैलेंट उपधातु का इस्तेमाल किया जाता है?
Aसोना
Bचांदी
Cकॉपर
Dसिलिकॉन
व्याख्या: कम्प्यूटर में इस्तेमाल होने वाली इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) चिप को बनाने में सिलिकॉन नामक एक रासायनिक तत्व जो एक टेट्रावैलेंट उपधातु है, का इस्तेमाल किया जाता है।
प्रश्न 11
किस कम्प्यूटर जनरेशन ने IC ( इंटीग्रेटेड सर्किट) को VLSI ( वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन) सर्किट में बदल दिया?
AFirst
BSecond
CThird
DFourth
व्याख्या: Fourth जनरेशन कम्प्यूटर ऐसा कम्प्यूटर है जिसका विकास 1971-1980 के मध्य हुआ था जिसमें VLSI ( Very Large Scale Integrated) सर्किट का उपयोग किया गया है। और इस प्रकार के सर्किट में लगभग 5000 ट्रान्जि और अधिक एलिमेंट होते है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें