Practice Test Quiz — कुल 11 प्रश्न
प्रश्न 1
पहला संक्रियात्मक इलेक्ट्रॉनिक अंकीय कम्प्यूटर है
AENIAC
BEDSAC
CEDVAC
DUNIVAC
प्रश्न 2
पहले इलेक्ट्रानिक अंकीय कम्प्यूटर (Electronic Digital Computer) में क्या था ?
Aट्रांजिस्टर
Bकोड स्मृति
Cवॉल्व
Dअर्धचालक स्मृति
व्याख्या: एनिएक (Electronic Numerical Integrater and Calculator -ENIAC) पहला इलेक्ट्रानिक अंकीय कम्प्यूटर था जिसमें 17468 वॉल्व (VOLVE) लगे थे यह अंको का भण्डारण करने के लिए दस स्थितीय रिंग गणक का प्रयोग करता था प्रत्येक अंक 36 निर्वात टयूबों का इस्तेमाल करता था, जिनमें 10 दोहरे ट्रायोड होते थे
प्रश्न 3
कम्प्यूटरों के आविष्कार से निम्नलिखित में से कौन सम्बद्ध है –
Aमैकमिलन
Bरंगाभश्ंयम
Cएडिसन
Dबैबेज
व्याख्या: कम्प्यूटर के अविष्कार से चार्ल्स बैबेज संबंधित हैं।जबकि एडिसन विद्युत बल्ब, कर्किपैट्रिक मैकमिलन पैंडल वाली साईकिल के आविष्कार से सम्बन्धित है।
प्रश्न 4
हर्मन होलेरिथ ने अपने टेबुलेटिंग सिस्टम में पूर्णता प्राप्त की और यह मशीन विकसित की ?
Aएनालिटिकल इंजन
Bटेबुलेशन इंजन
Cसेंसस टेबुलेटर
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या: सेंसस टेबुलेटर अमेरिकन वैज्ञानिक हर्मन होलेरिथ द्वारा विकसित मशीन है। यह मशीन अमेरिका में जनगणना में सहयोग के लिए 1890 में बनायी गयी थी ।
प्रश्न 5
अरिथमोमीटर का------------द्वारा आविष्कार किया गया था।
AEvanglista Torricelli/ एवांगेलिस्ता टोरीसेली
BCharles Xavier Thomas / चार्ल्स जेवियर थॉमस
CEdward Teller / एडवर्ड टेलर
DGustav Tauschek/गुस्तावा ताउशेक
व्याख्या: अरिथमोमीटर का आविष्कार 1820 में चार्ल्स जेवियर थामस डी कोलमार द्वारा किया गया। यह प्रथम डिजिटल मैकेनिकल कैलकुलेटर था ।
प्रश्न 6
ऐसी कंप्यूटर प्रणालियाँ जो बिना किसी विभेद के निर्देश तथा डेटा एक ही स्मृति (मेमोरी) इकाई से संग्रहीत करती है------------- संरचना पर आधारित होती है ।
Aहार्वर्ड (Harvard)
Bबैबेज (Babbage)
Cनुथ (Knuth)
Dवॉन न्यूमैन (Von-Neumann)
व्याख्या: “वान न्यूमैन आर्किटेक्चर" का अर्थ किसी भी संग्रहीत प्रोग्राम कम्प्यूटर से है, जिसमें एक इंस्ट्रक्शन और एक डेटा ऑपरेशन एक ही समय में नहीं हो सकता है क्योंकि वे एक 'कॉमन बस' में अपना स्थान शेयर करते है ।
प्रश्न 7
वाणिज्यिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया पहला कम्प्यूटर था ?
Aमनिआक (MANIAC)
Bयूनीवैक (Univac)
Cएनिएक (ENIAC)
Dइडवैक (Edvac)
प्रश्न 8
किसने संग्रहित कार्यक्रम की अवधारणा दी, कार्यक्रम और संसाधित किया जाने वाला डाटा एक ही मेमोरी में संग्रहित किया जाता है।
AJohn Von Neumann /जॉन वॉन न्यूमैन
BAlan Turing/ एलन टूरिंग
CCharles Babbage / चार्ल्स बैबेज
DBill Gates / बिल गेट्स
प्रश्न 9
भारत का पहला कम्प्यूटर कहां स्थापित किया गया था ?
Aभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
Bभारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूर
Cइंडियन आयरन एण्ड स्टील कंपनी लि. बर्नपुर
Dभारतीय सांख्यिकीय संस्थान, कलकत्ता
व्याख्या: भारत में सर्वप्रथम 1952 में, भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कलकत्ता में एनालॉग कंप्यूटर की स्थापना की गई। इसी समय भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंग्लूर में भी एक एनालॉग कंप्यूटर स्थापित किया गया वास्तव में कम्प्यूटर युग की वास्तविक शुरूआत 1955 में हुई, जब भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कलकत्ता में प्रथम इलेक्ट्रानिक डिजिटल कंप्यूटर HEC-2M स्थापित किया गया।
प्रश्न 10
भारत में प्रथम कम्प्यूटर कहाँ प्रतिस्थापित (इंस्टॉल) किया गया?
Aटाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुम्बई
Bइंडियन स्टेटिस्टीकल इंस्टीट्यूट, कोलकाता
Cकम्प्यूनेशनल रिसर्च लेबोरेटरी (CRL), पुणे
Dइंडियन रेलवेज़, नई दिल्ली
व्याख्या: भारत में प्रथम कम्प्यूटर भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आई.एस.आई) कोलकाता में वर्ष 1955 में स्थापित किया गया,यह जापान के बाहर एशिया में पहला स्थापित कम्प्यूटर था ।
प्रश्न 11
भारत के किशहर में पहला डाकघर ए.टी.एम. खोला गया है ?
Aचेन्नई
Bनई दिल्ली
Cहैदराबाद
Dमुम्बई
व्याख्या: भारत का पहला डाकघर ए. टी. एम 27 फरवरी, 2014 को टी. नगर, चेन्नई में खोला गया था|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें