Computer Related Practice Quiz Test
Practice Test Quiz — कुल 11 प्रश्न
प्रश्न 1
संसार का पहला गणन यंत्र है-
Aअबेकस
Bमार्क-I
Cएनियक
Dइनमें से कोई नहीं
व्याख्या: अबेकस संसार का पहला गणन (Calculative) यंत्र है जिसका प्रयोग आंकिक गणना के लिए किया जाता था। इसका आविष्कार चीन में हुआ था।
प्रश्न 2
प्राचीन गणितीय गणना के लिए इस्तेमाल साधन-------कहा जाता है।
Aकैलकुलेटर
Bटेबल
Cअबेकस
Dरेखांकन
प्रश्न 3
परिकलक (कैलकुलेटर ) की उत्पत्ति --------से हुई थी।
Aस्लाइड रूल
Bडिफरेंस इंजिन
Cअबेकस
Dअदा
व्याख्या: कैलकुलेटर की उत्पत्ति 'अबेकस' से हुई थी। अबेकस एक मकैनिकल डिवाइस है जिसका उपयोग गणित संबंधी गणना करने के लिए किया जाता था।
प्रश्न 4
निम्नलिखित में से किस भाषा से “कम्प्यूटर” शब्द व्युत्पन्न हुई है ?
AFrench/फ्रेंच
BLatin/लैटिन
CSpanish / स्पेनिश
DGerman/जर्मन
व्याख्या: कम्प्यूटर शब्द लैटिन भाषा के Compute से व्युत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ गणना करना या कुछ जोड़ना होता है।
प्रश्न 5
इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर का आविष्कार किसने किया?
Aमार्कोनी
Bएलन एम. टूरिंग
Cचार्ल्स बैबेज
Dएलेक्जेण्डर ग्राहम बेल
व्याख्या: इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर का आविष्कार एलन एम. टूरिंग ने किया था, जबकि मार्कोनी ने रेडियो का आविष्कार किया था । एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन का एवं एमिली बर्लिनर ने माइक्रोफोन का आविष्कार किया था ।
प्रश्न 6
चार्ल्स बैबेज द्वारा डिजाइन किया गया प्रथम यान्त्रिक कम्प्यूटर कहलाता था-
Aएबेकस (Abacus)
Bएनालिटिकल इंजन (Analytical Engine)
Cकैलकुलेटर (Calculator)
Dप्रोसेसर (Processor)
व्याख्या: ब्रिटिश गणितज्ञ चार्ल्स बैबेज ने वर्ष 1822 में डिफरेंस इंजन का आविष्कार किया जो भाप से चलता था तथा गणनाएँ कर सकता था। 1842 में चार्ल्स बैबेज ने एक स्वचालित एनालिटिकल इंजन बनाया, जो पंचकार्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करता था तथा मूलभूत अंकगणितीय गणनाएँ कर सकता था।
प्रश्न 7
पहला कम्प्यूटर बनाया गया था
Aबिल गेट़स द्वारा
Bचार्ल्स बैबेज द्वारा
Cबिल क्लिंटन द्वारा
Dमार्कोनी द्वारा
व्याख्या: पहला क्प्यूटर बनाने का श्रेय चार्ल्स बैबेज को दिया जाता है, कम्प्यूटर के विकास की दिशा में प्रथम प्रयास 19वीं शतब्दी में चार्ल्स बैबेज द्वारा सूचनाओं के प्रसंस्करण के उद़देश्य से एक यन्त्र के निर्माण के रूप में किया गया, यह अत्यन्त साधारण प्रकार का यंत्र था, जिसके मुख्यत तीन भाग संग्रहक (Store), चकरी (Mill) तथा नियंत्रक (Controller) थे बैबेज का यह यंत्र कम्प्यूटर तो नहीं था, पर उसने कम्प्यूटर निर्माण की दिशा में नये मार्ग प्रशस्त कर दिये थे
प्रश्न 8
कम्प्यूटर का जनक किसे कहा जाता है ?
ACharles Babbage/चार्ल्स बैबेज
BTim Berners Lee/टिम बर्नर्स ली
CDouglas Carl Engelbart /डगलस कार्ल एंजलबर्ट
DSabeer Bhatia/ सबीर भाटिया
व्याख्या: अंग्रेज आविष्कारक चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) ने वर्ष 1822 में डिफरेंस इंजन (Deference Engine) तथा बाद में एनालिटिकल इंजन बनाया, चार्ल्स बैबेज के कान्सेप्ट का उपयोग कर पहला कम्प्यूटर प्रोटोटाइप का निर्माण किया गया इस कारण चार्ल्स बैबेज को ‘कम्प्यूटर का जन्मदाता’ कहा जाता है
प्रश्न 9
चार्ल्स बैबेज ने निम्नलिखित में से कौन सी मशीन बनाई थी ?
Aवैश्लेषिक इंजन
Bसारणीयन यंत्र
Cअंकगणतीय इंजन
Dछिद्रित कार्ड
प्रश्न 10
विश्व का प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कम्प्यूटर है-
Aएनिएक
Bपरम
Cसिद्धार्थ
Dमेधा
व्याख्या: विश्व का प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कम्प्यूटर एनिएक था । एनिएक (ENIAC- Electronic Numerical Integrator and Calculator) का आविष्कार 1946 में अमेरिकी वैज्ञानिक जे० पी० एकर्ट (J.P. Eckert) तथा जॉन मुचली (John Muchly) ने सामान्य कार्यो के लिए किया था ।
प्रश्न 11
ENIAC था-
Aएक इलेक्ट्रॉनिक कैल्कुलेटर
Bएक इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर
Cएक स्मृति युक्ति
Dएक इंजन
अभी तक सही: 0 / 11
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें