Computer GK Quiz in Hindi: कंप्यूटर सामान्य ज्ञान - Online Practice Test
In today's digital era, computer knowledge is a mandatory section in almost every competitive exam, including SSC, Railway, Banking, UPSC, and State PSCs. This Computer GK Practice Quiz specifically focuses on fundamental IT concepts, input/output devices, keyboard layouts (like QWERTY), and essential hardware peripherals. Practicing these carefully curated questions will give you a solid edge in the computer awareness section of your upcoming exams.
आज के समय में SSC, Railway, Banking और JPSC/BPSC जैसी सभी प्रमुख सरकारी परीक्षाओं में कंप्यूटर सामान्य ज्ञान (Computer GK) से जुड़े प्रश्न अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। इस मॉक टेस्ट में हमने इनपुट डिवाइस (जैसे की-बोर्ड, स्कैनर, लाइट पेन) और बेसिक कंप्यूटर हार्डवेयर से जुड़े उन महत्वपूर्ण सवालों को शामिल किया है, जो परीक्षाओं में बार-बार रिपीट होते हैं। इन प्रश्नों का अभ्यास करके आप अपनी तकनीकी जानकारी को और मजबूत कर सकते हैं।
कंप्यूटर हार्डवेयर और की-बोर्ड (Computer Hardware & Keyboard)
आज के डिजिटल युग में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों में मुख्य रूप से इनपुट/आउटपुट डिवाइस, की-बोर्ड शॉर्टकट्स और बेसिक हार्डवेयर की जानकारी शामिल होती है। नीचे दिए गए टेस्ट में हमने इन्ही महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया है।
Computer GK - Online Practice Test 2026
नीचे दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर दें और अंत में अपना स्कोर और विस्तृत विवरण चेक करें।
G.K & G.S Practice Test: कंप्यूटर (Computer Knowledge)
Railway / SSC / JPSC / UPSC परीक्षा हेतु — कुल 11 प्रश्न
प्रश्न 1
इनमें से कौन सा स्कैनर का एक प्रकार नहीं है?
AFlat bed / फ्लैट बैड
BSheet feed / शीट फीड
CHandheld / हैंडहेल्ड
DDrum / ड्रम
व्याख्या: ड्रम एक मेग्नेटिक आयरन ऑक्साइड से कोटेड एक मेटल सिलिन्डर होता है यह डेटा को स्टोर करता है। पहले यह प्राइमरी स्टोरेज के रूप में उपयोग होता है परन्तु अब ऑक्जलरी स्टोरेज के रूप में प्रयोग होता है । अतः यह स्कैनर के प्रकार नहीं है।
प्रश्न 2
माइक्रोफोन---------डिवाइस है, जो इनपुट के रूप में ध्वनि ग्रहण करती है।
Aसंकेत अंकीकरण (डिजिटाइजिंग)
Bध्वनि संकेत संग्रहण
Cध्वनि संकेत प्रक्रिया (प्रॉसेसिंग)
Dइनपुट
व्याख्या: माइक्रोफोन का प्रयोग अधिक होता है जैसे टेलीफोन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम में माइक्रोफोन एक इनपुट डिवाइस है जो इनपुट के रूप में ध्वनि ग्रहण करती है।
प्रश्न 3
लाइट पेन (Light pen) क्या है?
Aमाइक्रो टिप पेन (Micro tip pen)
Bइनपुट डिवाइस (Input device)
Cअंधेरे में लिखने के लिए पेन
Dभाररहित पेन (Weightless pen)
व्याख्या: लाइट पेन (Light Pen) एक इनपुट डिवाइस (Input Device) है। इस डिवाइस का उपयोग कर हम काफी सटीकता से टचस्क्रीन पर निशान अंकित कर सकते है।
प्रश्न 4
निम्नलिखित इनपुट उपकरणों में से कौन डिस्प्ले स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट का चयन करने के लिए एक प्रकाश संवेदनशील डिटेक्टर का उपयोग करता है?
AOMR/ ओएमआर
BScanner / स्कैनर
CLight pen/लाइट पेन
DPrinter / प्रिंटर
व्याख्या: लाइट पेन एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग डिस्प्ले स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट का चयन करने के लिए एक प्रकाश संवेदनशील डिटेक्टर का उपयोग करता है।
प्रश्न 5
कौन सा इनपुट डिवाइस एनालॉग सूचना को डिजिटल रूप में परिवर्तित करता है जिसका उपयोग ड्राइंग और इमेज में सुधार या बदलाव करने जैसे बारीक काम के लिए किया जा सकता है ?
AMicrophone/ माइक्रोफो
BBar Code Reader / बार कोड रीडर
CDigitizer / डिज़िटाइज़र
DGraphic Plotter/ग्राफिक प्लॉटर
व्याख्या: डिजिटाइजर एक ऐसा इनपुट डिवाइस हैं जो एनालाँग सूचना को डिजिटल रूप में परिवर्तित करता है। जिसका उपयोग ड्राइंग और इमेज में सुधार या बदलाव करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 6
कम्प्यूटर में जाने वाले डाटा को कहते हैं-
Aआउटपुट
Bइनपुट
Cएल्गोरिथम
Dकैलक्यूलेशन
व्याख्या: कम्प्यूटर में जाने वाले डाटा को इनपुट कहते है। यूजर द्वारा किसी एक इनपुट डिवाइस जैसे - की-बोर्ड, माउस, जायस्टिक आदि का उपयोग कर डाटा को कम्प्यूटर में इंटर करते है।
प्रश्न 7
इनमें से क्या एक इनपुट डिवाइस नहीं है?
Aट्रैक बॉल
Bप्लॉटर
Cलाइन पेन
Dचुंबकीय स्कैनर
व्याख्या: उपर्युक्त विकल्पों में ट्रैक बॉल, लाइट पेन, चुम्बकीय स्कैनर ये सभी इनपुट डिवाइस है जबकि प्लॉटर स्टोरेज डिवाइस है।
प्रश्न 8
निम्नलिखित में किस समूह में केवल इनपुट डिवाइस है?
Aमाउस, की-बोर्ड, मॉनीटर
Bमाउस, की-बोर्ड, प्रिंटर
Cउस, प्रिंटर, मॉनीटर
Dमाउस, की-बोर्ड, स्कैनर
व्याख्या: माउस, की-बोर्ड, जॉयस्टिक, ट्रैकबॉल तथा स्कैनर क्रमश: इनपुट डिवाइस के अन्तर्गत आते है जबकि मॉनिटर, प्रिंटर आउटपुट डिवाइस के अन्तर्गत आते है।
प्रश्न 9
निम्नलिखित में से भिन्न विकल्प का चुनाव करें: बाहरी हार्ड ड्राइव की-बोर्ड, डिजिटल कैमरा, कॉम्पैक्ट डिस्कर :-
Aबाहरी हार्ड ड्राइव
Bडिजिटल कैमरा
Cकीबोर्ड
Dकॉम्पैक्ट डिस्क
व्याख्या: कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जबकि अन्य सभी स्टोरेज डिवाइस है।
प्रश्न 10
कीबोर्ड प्रयोग किया जाता है -
Aआपके कम्यूटर के साथ प्रयोग करने के लिए नयी कुंजी बनाने के लिए
Bशब्द और संख्याएँ डालने और कम्प्यूटर को कमांड देने के लिए
Cकम्प्यूटर खोलने के लिए
Dइनमें से सभी के लिए
व्याख्या: कीबोर्ड का प्रयोग शब्द और संख्याएँ डालने और कम्प्यूटर को कमांड देने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 11
की-बोर्ड का प्रकार है-
Aसीरियल की-बोर्ड
Bपैरेलल की बोर्ड
C(A) और (B) दोनों
Dइनमें से कोई नहीं
व्याख्या: की बोर्ड दो प्रकार के होते हैं- 1. सीरियल की बोर्ड - यह की बोर्ड सामान्यतः प्रयोग किया जाने वाला की-बोर्ड होता है। 2. पैरेलल की बोर्ड- इसमें की कई भागों में अलग-अलग ग्रुप में होती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1. सबसे सामान्य इनपुट डिवाइस कौन से हैं?
उत्तर: की-बोर्ड (Keyboard) और माउस (Mouse) कंप्यूटर के सबसे सामान्य और बुनियादी इनपुट डिवाइस हैं।
Q2. लाइट पेन क्या है?
उत्तर: लाइट पेन एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग डिस्प्ले स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट का चयन करने के लिए एक प्रकाश संवेदनशील डिटेक्टर के रूप में किया जाता है।
👉 यह भी पढ़ें और अभ्यास करें:
Physics GK Quiz: प्रकाश और प्रकाशिकी (Optics)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें