Computer Related Practice Quiz Test 23.05.2023
📝
Computer Related Practice Quiz Test 23.05.2023

Practice Test Quiz — कुल 11 प्रश्न
प्रश्न 1

निम्नलिखित में से कौन विश्व का पहला लैपटॉप कम्प्यूटर बाजार में लाया ?

Aहेवलेट पैकार्ड
Bइप्सन
Cलैप्लिंक ट्रैवलिंग सॉफ्टवेयर इंक
Dमाइक्रोसॉफ्ट
व्याख्या: विश्‍व का पहला लैपटॉप कम्‍प्‍यूटर को इप्‍सन ने बाजार में उतारा। यह ईपीएसन एचएक्‍स-20 के नाम से 1981 में आया। यह 68 कीबोर्ड तथा रिचार्जेबल निकिल कैडमियम बैटरी से युक्‍त था।
प्रश्न 2

निम्‍नलिखित में से किस कम्‍पनी के साथ ‘थिंकपैड’ लैपटॉप का सम्‍बन्‍ध हे?

Aएच. पी.
Bटी. सी. एच.
Cइन्‍फोसिस
Dआई. बी. एम.
व्याख्या: ‘थिंकपैड’ लैपटॉप का सम्‍बन्‍ध आई. बी. एम. से है। जिसे वर्ष 2000 में आई. बी. एम. कम्‍पनी ने बनाया था।
प्रश्न 3

MILEAP सबसे कम कीमत का एक लैपटॉप है, जिसे बाजार में उतारा गया-

Aइन्फोसिस द्वारा
Bएच. सी. एल. द्वारा
Cसत्यम कम्प्यूटर्स द्वारा
Dमाइक्रोसॉफ्ट द्वारा
व्याख्या: MILEAP लैपटॉप एच. सी. एल. कम्पनी द्वारा विकसित सबसे कम कीमत का लैपटॉप है। इसकी स्क्रीन 7 इंच की होती है। इसका प्रोसेसर intel का है तथा इसमें सभी प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम (Linux, DOS, XP-Window, Vista) आदि प्रयोग होते है।
प्रश्न 4

एक सुबाह्य (Portable), निजी कम्प्यूटर जो आपकी गोद में रखने लायक छोटा-सा होता है, क्या कहलाता है?

Aनोटबुक कम्प्यूटर
Bमेनफ्रेम कम्प्यूटर
Cपी.डी.ए.
Dवर्कस्टेशन
व्याख्या: नोटबुक कम्प्यूटर एक सुबाह्य (Portable) तथा गोद में आसानी से रखकर कार्य करने की सुविधा वाला एक कम्प्यूटर होता है। यह लैपटॉप कम्प्यूटर का लघु संस्करण है, जिसे गतिमान अवस्था में वायरलेस नेटवर्क द्वारा इंटरनेट का उपयोग करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसकी प्रोसेसिंग क्षमता लैपटॉप से कम होती है। इस पर हम लगभग कम्प्यूटर के सारे वर्क कर सकते हैं।
प्रश्न 5

शब्‍द LAPTOP और PALMTOP किस संदर्भ में प्रयुक्‍त किए जाते हैं?

Aमोबाइल फोन
Bकंम्‍प्‍यूटर
Cफैक्‍स मशीन
Dइनमें से कोई नहीं
व्याख्या: LAPTOP एवं PALMTOP एक प्रकार के कम्‍प्‍यूटर है। LAPTOP एक पोर्टेबल तथा कम्‍प्‍यूटर का लंघु संस्‍करण है, जबकि PALM TOP एक हैण्‍ड हेल्‍ड Computer होता है। यह आकार में छोटे होते हैं। इसमें एक पेन इनपुट की-बोर्ड का कार्य करता है।
प्रश्न 6

निम्नलिखित में से किसके बारे में विश्व का सबसे सस्ता ' टैबलेट पी. सी.' होने का दावा किया गया है?

Aआकाश
Bविद्यार्थी
Cचिराग
Dवसुधा
व्याख्या: आकाश टैबलेट पी. सी. को विश्व का सबसे सस्ता होने का दावा किया जाता है। आकाश को भारत की हैदराबाद स्थित डेटाविन्ड कम्पनी द्वारा बनाया गया है।
प्रश्न 7

डेस्कटॉप कम्प्यूटर को ----------- कहते है।

Aपाम पाइलट
Bलैपटॉप
CPC
Dमेन फ्रेम
प्रश्न 8

पद ‘PC-XT’ का आशय है?

Aपर्सनल कम्प्यूटर एक्सटर्नल टेक्नोलॉजी
Bपर्सनल कम्प्यूटर एक्सटेंडेड टेक्नोलॉजी
Cपर्सनल कम्प्यूटर एक्सपैंडिड टेक्नोलॉजी
Dपर्सनल कम्प्यूटर एम्बेडिड टेक्नोलॉजी
प्रश्न 9

आईबीएम (IBM) का पूरा नाम है

Aइंडियन बिजनेस मशीन
Bइंटरनेशनल बिजनेस मशीन
Cइटैलियन बिजनेस मशीन
Dइन्टीग्रल बिजनेस मशीन
व्याख्या: आईबीएम (IBM) का पूर्ण रूप 'इंटरनेशनल बिजनेस मशीन' है। IBM कम्प्यूटर निर्माण करने वाली एक अमेरिकन कम्‍पनी है। पर्सनल कम्‍प्‍यूटर निर्माण में इसका सर्वाधिक रोल है।
प्रश्न 10

निम्‍नलिखित में से क्‍या कंम्‍प्‍यूटर वर्गीकरण का एक प्रकार नहीं है?

Aइलेक्ट्रिकल कम्प्यूटर
Bएनालॉग कम्‍प्‍यूटर
Cडिजिटल कम्‍प्‍यूटर
Dहाइब्रिड कम्‍प्‍यूटर
प्रश्न 11

निम्नलिखित में से किस कंपनी ने कुछ समय पहले एक टेराबाइट हार्ड ड्राइव क्षमता वाले भारत के पहले निजी कम्प्यूटर को प्रवर्तित करने की घोषणा की थी ?

Aइन्फोसीज टेक्नॉलोजीज
Bविप्रो
Cएच. सी. एल. इन्फोसिस्टम्स
Dआई. बी. एम.
व्याख्या: एक टेराबाइट हार्ड ड्राइव क्षमता वाले भारत के पहले निजी कम्प्यूटर को प्रवर्तित करने की घोषणा एच.सी.एल. इन्फोसिस्टम्स ने की थी।
अभी तक सही: 0 / 11

🎉 टेस्ट पूरा हुआ!

आपने कुल 11 में से 0 सही उत्तर दिए।

0%